फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फरार प्रेमी युगल को धुना, पुलिस को सौंपा

फरार प्रेमी युगल को धुना, पुलिस को सौंपा

Mon, 31 Dec 2018 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
फरार प्रेमी युगल को धुना, पुलिस को सौंपा
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी नवीन पुत्र अतर सिंह हिंदू युवा वाहिनी का पूर्व जिला उपाध्यक्ष है। 15 दिसंबर को वह अपने दोस्त की पत्नी मंजू को लेकर फरार हो गया। दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। रविवार की सुबह दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों की धुनाई कर पुलिस को सौंपा। पूछताछ में नवीन ने बताया कि दोनों के बीच 2011 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 दिसंबर को पति से परेशान होकर मंजू घर छोड़कर चली गई । दोनों (प्रेमी युगल) पहले हरिद्वार पहुंचे। वहां मंदिर में मंजू की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाया। अब दोनों पति-पत्नी के रूप में रहना चाहते हैं। नवीन पहली पत्नी को भी तलाक नहीं देना चाहता हैं। आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। यहां से नवीन को जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों को एसडीएम के समक्ष पेश किया है। महिला के बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed