फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस गोकशी में शामिल रहे लोगों का ब्योरा जुटाने में लगी

पुलिस गोकशी में शामिल रहे लोगों का ब्योरा जुटाने में लगी

Wed, 05 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गोकशी में शामिल रहे लोगों का ब्योरा जुटाने में लगी
बागपत। बुलंदशहर की वारदात के बाद जिले में भी गोकशी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया। पुलिस पूर्व में हुई गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे लोगों का ब्योरा जुटाने में लगी है। एसपी ने कहा कि गोकशी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर में सोमवार को गोकशी को लेकर हुई हिंसक घटना के बाद शासन ने पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए। गोकशी को लेकर जिला भी हाई अलर्ट पर है। शरारती लोगों पर पुलिस नजर रखे है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा गोकशी की घटना हुई तो थानाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि जिले में हाई अलर्ट जारी किया। उन्होेंने कहा जनपद में पूर्व में हुई गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ये लोग अब कहां है और क्या कर रहे, इनकी कमाई का क्या स्रोत है आदि के बारे में पता कराया जा रहा है। किसी भी कीमत पर गोकशी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शरारती लोगों के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना दें। आमजन के सहयोग से ही गोकशी की घटनाएं रुक सकती है।
विज्ञापन


जैन मुनि के आंदोलन में जल उठा था बड़ौत
बागपत। बड़ौत में वर्ष 2012 में बूचड़ खानों को लेकर जैन मुनि मैत्री प्रभ सागर महाराज ने बड़ा आंदोलन किया। बूचड़खानों के विरोध में एक माह तक भूखहड़ताल पर बैठे रहे थे। पुलिस रात के अंधेरे में जैन मुनि को जबरन उठा ले गई। इसके बाद बड़ौत जल उठा था। आक्रोशित लोगों ने बाजार पुलिस चौकी, दिल्ली बस स्टैंड पुलिस पर तोड़फोड़ और आगजनी की थी। बवाल में कई पुलिस कर्मी भी घायल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed