फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चार इंज जमीन के लिए चचेरे भाई ने की थी हत्या

चार इंज जमीन के लिए चचेरे भाई ने की थी हत्या

Wed, 14 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
चार इंज जमीन के लिए चचेरे भाई ने की थी हत्या
बागपत। खेकड़ा कस्बे के अहिरान मोहल्ले में बिट्टू उर्फ लोकेश की हत्या जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाई ने की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किए। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आठ नवंबर को खेकड़ा के अहिरान मोहल्ला निवासी बिट्टू उर्फ लोकेश को खेत की डोल के विवाद में गोलियों से भूना, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी कोमल ने खेकड़ा थाने में देवर हैप्पी, चचिया ससुर रमेश व उसकी पत्नी संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हत्याकांड में मंगलवार को पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई हैप्पी उर्फ अमित यादव पुत्र रमेश को बसी रोड स्थित देवी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनका काफी समय से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक बिट्टू ने उसकी चार इंच जमीन पर कब्जा किया हुआ था। वह वहां क्रेशर लगाने की योजना बना रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने खेत पर ही तमंचे से उसकी तीन चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस छोटी नहर के पास झाड़ियों से बरामद किया। एसपी ने बताया कि हत्याकांड में केवल हैप्पी के खिलाफ ही साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जबकि उसके परिवार के अन्य लोगों की भूमिका को लेकर विवेचना जारी है। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed