{"_id":"5be9d3c3bdec226934564178","slug":"31542050755-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के गले नहीं उतर रही लूट के विरोध पर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के गले नहीं उतर रही लूट के विरोध पर हत्या
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कस्बा टीकरी के राहुल उर्फ विक्की हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मृतक के दोस्त अर्जुन द्वारा बताई गई लूट के विरोध पर दो गोली मारने की कहानी पुलिस जांच में संदिग्ध है। पुलिस दोस्त अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खुद के तमंचे से गोली चलने की आशंका जताई गई। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्दी ही केस का चौंकाने वाला खुलासा होगा।
टीकरी कस्बे के जंगल में शनिवार की देर शाम दो बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर राहुल उर्फ विक्की पुत्र खुशीराम निवासी टीकरी की गोली मारकर हत्या की। उसका दोस्त अर्जुन पुत्र सोमपाल दहशत में बेहोश गया। इस मामले में मृतक के भाई अंकित ने दो बदमाशों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सीओ खेकड़ा आरपी सिंह के नेतृत्व में खुलासे के लिए दो टीमें गठित की। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अब राहुल हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक के दोस्त अर्जुन को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसके द्वारा बताई गई कहानी झूठी साबित हुई। उनसे किसी ने लूटपाट नहीं की। खुद के तमंचे से गोली चलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अर्जुन से गहनता से पूछताछ कर रही है। सीओ खेकड़ा आरपी सिंह ने बताया कि पूरा घटनाक्रम संदिग्ध है। पुलिस जांच में कई झूठ पकड़ में आए है। गहनता से जांच की जा रही है। जल्दी ही चौंकाने वाला खुलासा किया जाएगा।