{"_id":"5b9eabd5867a557fe5101389","slug":"31537125333-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबाली में दुकानदार के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निबाली में दुकानदार के अपहरण की कोशिश
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
निबाली गांव में बाइक सवार तीन-चार युवकों ने दुकानदार का अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि युवक दुकान से ढाई हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
निबाली गांव निवासी गौरव शर्मा पुत्र कल्लू शर्मा ने बताया कि उसकी गांव में ही परचून की दुकान है। रविवार की सुबह वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर तीन-चार युवक दुकान पर आए और उससे उधार सामान मांगने लगे। उसने उन्हें सामान उधार देने से मना कर दिया। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया। युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद आरोपी युवक बाइकों पर सवार होकर आए दुकानदार पर तमंचा तान दिया। उसने बाइक पर जबरन बैठाकर अपहरण करने की कोशिश की। शोर सुनकर दुकानदार की पत्नी उर्वशी वहां आई तो युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों वहां पहुंचे। आरोप है कि हमलावर दुकान के गल्ले से ढाई हजार रुपये की नगदी लूट ले गए। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित दुकानदार ने 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला। उसने कोतवाली पहुंचकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।