{"_id":"5b64a18d4f1c1b6e118b734f","slug":"31533321613-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर निर्माण पर बावली में तनाव कायम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर निर्माण पर बावली में तनाव कायम
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर निर्माण पर बावली में तनाव कायम
बड़ौत। बावली गांव के पंचायत घर में शिव मंदिर निर्माण का कार्य रुकवाने के बाद बृहस्पतिवार रात दोबारा उसका निर्माण शुरू किए जाने पर गांव मेें तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मौकेे पर शुक्रवार सुबह पुलिस पहुंची और वहां पर बैठी महिलाओं और पुरुषों को उठाकर कोतवाली ले गई। निरोधात्मक कार्रवाई करने के बाद उन्हें छोड दिया गया। लेकिन मामले में तनाव कायम रहा। इस स्थिति को देख पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मंदिर निर्माण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि यदि शासन की अनुमति के बिना मंदिर निर्माण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बावली गांव के पंचायत घर में मंदिर निर्माण को लेकर एक सप्ताह से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। एक पक्ष इसका निर्माण कराना चाहता है तो दूसरा पक्ष निर्माण रुकवाने पर जुटा है। मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने पर प्रधान पति ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद एसडीएम ने इसका निर्माण कार्य रुकवा दिया था। लेकिन बृहस्पतिवार रात मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया और शिव मूर्ति स्थापित कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह गांव की महिलाएं भी पूजा के लिए बैठ गईं। इससे गांव में तनाव हो गया। जब सूचना पर प्रधान पति ओमवीर वहां पर पहुंचे तो उनके साथ हाथापाई का प्रयास करते हुए उनके साथ अभद्रता हुई। इस पर उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम और पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो महिला ने विरोध किया। लेकिन पुलिस ने सख्ती से महिलाओं और पुरुषों को कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि बिना शासन की अनुमति के कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी ने किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली लाए गए लोगों को बाद में छोड़ दिया गया। इस संबंध मेें चार महिला समेत दस लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है। उधर, प्रधान प्रति ओमवीर तोमर ने गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौच व हाथापाई का प्रयास करने पर तहरीर दी है।