फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंचायत में पीड़ित को मारने की धमकी

पंचायत में पीड़ित को मारने की धमकी

Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में पीड़ित को मारने की धमकी
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले हुई युवती से छेड़छाड़ के मामले पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी लगातार पीड़ित पक्ष को धमका कर फैसले का दबाव बना रहे हैं। मंगलवार की देर शाम पंचायत भी हुई। इसमें पीड़ित पक्ष को फिर से धमकी दी। आरोप है कि पुलिस के सामने से ही आरोपी पक्ष के लोग भाग निकले।
विज्ञापन

गांव के जंगल में तीन दिन पहले खेत में काम कर रही युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर धुनाई की। मौका पाकर वह भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस आरोपी युवक को नहीं पकड़ रही है। युवती के पिता ने बताया कि आरोप पक्ष के लोग लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं कि या तो समझौता कर लो नहीं तो जान से मार देंगे। इसको लेकर मंगलवार की देर शाम गांव में पंचायत भी हुई। इसमें पीड़ित और आरोपी पक्ष के लोगों को बुलाया। पंचायत मेें पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाया। आरोप है कि भरी पंचायत में आरोपी युवक के पिता ने पीड़ित पक्ष को मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी का पिता पुलिस के सामने ही भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश तक नहीं की। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। युवती के पिता ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह अधिकारियों से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed