फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गेहूं और चावल बाजार ले जा रहे डीलर को दबोचा

गेहूं और चावल बाजार ले जा रहे डीलर को दबोचा

Sun, 10 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गेहूं और चावल बाजार ले जा रहे डीलर को दबोचा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने बावली गांव की पट्टी गोपी से सस्ते गल्ले की दुकान मालिक द्वारा राशन का गेहूं और चावल को कालाबाजारी करते समय रंगे हाथों पकड़कर सप्लाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने राशन डीलर को हिरासत मेें लिया है, सप्लाई इंस्पेक्टर ने राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली की कि गांव का राशन डीलर संदीप राशन का गेहूं और चावल कालाबाजारी के लिए ले जा रहा है। सूचना पर एसआई अभिषेक पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंचे तो उन्होंने राशन डीलर सहित कालाबाजारी के लिए जा रहे गेहूं और चावल को पकड़कर कोतवाली ले आई और इसकी सूचना सप्लाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर सप्लाई विभाग के एआरओ सूर्य प्रकाश पाठक और सप्लाई इंस्पेक्टर राहुल पटेल कोतवाली पहुंचे और गेहूं की जांच की। पकड़ा गया गेहूं 8.40 क्विंटल और चावल 16.30 क्विंटल मिला। उन्होंने गांव जाकर जांच की तो राशन डीलर दोषी पाया गया। सप्लाई इंस्पेक्टर राहुल पटेल ने राशन डीलर संदीप के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा मेें रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही दुकान निलंबन के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed