{"_id":"5b1c2f654f1c1bb0318b6111","slug":"31528573797-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम पर हमला करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएनएम पर हमला करने वाला गिरफ्तार
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डौला पर तैनात एएनएम पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। मामूली कहासुनी को लेकर नशे की हालत में उसने एएनएम पर चाकू से हमला कर दिया था।
पीएचसी डौला पर एएनएम मुनेश देवी तैनात है। गत बृहस्पतिवार की रात वह अस्पताल में ड्यूटी पर आई थी। इसी दौरान 108 एंबुलेंस चालक सोनू राठौर पुत्र सीताराम निवासी डौला शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका एएनएम से विवाद हो गया। इसी को लेकर उसने एएनएस पर चाकू से हमला कर दिया था। गर्दन पर चाकू लगने से एएनएम घायल हो गई थी। इस संबंध में घायल ने सिंघावली अहीर थाने पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि नशा अधिक होने के कारण उसने एएनएम पर हमला किया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।