{"_id":"5b0c5a9c4f1c1b9f6e8b4ff8","slug":"31527536284-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर कंडक्टर से अभद्रता, टांडा की बसें रोकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराया मांगने पर कंडक्टर से अभद्रता, टांडा की बसें रोकी
Updated Tue, 29 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। मेरठ-टांडा मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस के कंडक्टर के साथ अभद्रता और किराया नहीं दिए जाने के विरोध में बस संचालकों ने छपरौली से टांडा तक बसों का आवागमन बंद कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेरठ से टांडा मार्ग पर प्राइवेट बसें चलती है। दो दिन पहले छपरौली से आगे कुछ युवकों ने कंडक्टर के साथ अभद्रता की और किराया नहीं दिया। इससे नाराज होकर बस संचालकों ने मेरठ से छपरौली तक ही संचालन कराना शुरू कर दिया है। छपरौली से टांडा के बीच करीब आठ किमी के हिस्से में बसें बंद रही, इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस संचालकों का आरोप है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती बस टांडा तक नहीं जाएगी। छपरौली तक ही बस चलाएंगे। सतपाल, मनीष, विजय, इरशाद, लव, बिट्टू, रणजीत, जितेंद्र, चंद्रपाल एवं बस मालिक सुनील जैन ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग के संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के लूंब गांव के खेत में पानी भरने का विरोध करने एक परिवहन विभाग के संविदा कर्मी को मारपीट कर घायल कर दिया। 100 डायल ने घायल को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह लूंब गांव निवासी पप्पू (परिवहन विभाग में संविदा कर्मी) दो मजदूरों को लेकर अपने खेत में खाद डालने और निराई करने गया था। जब खेत में पहुंचा तो पूरा खेत पानी से लबालब भरा हुआ था। इसको लेकर पड़ोसी किसान के साथ कहासुनी हो गई। तब तक मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद दूसरे पक्ष में साथियों को बुलाकर पप्पू पर हमला बोल दिया। घटना में वह गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया। आरोप घटना के बाद मौके से फरार हो गए। अन्य किसानों ने इसकी जानकारी 100 डायल को दी। घायल को बुग्गी में बैठाकर सीएचसी में लेकर चले गए। इसके बाद पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती किया। वहां के डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया घायल को लेकर परिजन बागपत गए है। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।