फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसएससी कोचिंग करने बस में आ रही छात्रा से छेड़छाड़ की

एसएससी कोचिंग करने बस में आ रही छात्रा से छेड़छाड़ की

Tue, 29 May 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
एसएससी कोचिंग करने बस में आ रही छात्रा से छेड़छाड़ की
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव से बड़ौत एसएससी की कोचिंग करने आती छात्रा के साथ चार युवकों ने बस मेें जमकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि दो भाग निकले। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

एसएससी परीक्षा की कोचिंग करने बिनौली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बस से बड़ौत आ रही थी, तो चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अभद्रता की । किसी तरह छात्रा कोतवाली में पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। बाद मेें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को दबोच लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे । पकड़े गए युवकों मेें मोहित धनौरा और मोहित गढ़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन कोतवाली पहुंची। दूसरी तरफ युवकों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए हैं। इस कारण कोतवाली में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed