फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कूड़ी में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

कूड़ी में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
कूड़ी में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
छपरौली (बागपत)। कूड़ी गांव के पास बड़ौत-टांडा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नांगल गांव निवासी कुलदीप (28) पुत्र नरेंद्र सोमवार को बाइक से मलकपुर गांव में रिश्तेदारी में गया था। देर रात लौटते वक्त बड़ौत-टांडा मार्ग पर कूड़ी गांव के पास बाइक फिसलने से कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करता था। युवक शादीशुदा था और उसकी एक डेढ़ वर्षीय बेटी है। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed