{"_id":"5ab403564f1c1b4d0a8b6588","slug":"31521746774-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश पाल हत्याकांड में फरार आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरेश पाल हत्याकांड में फरार आरोपी ने किया सरेंडर
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापगत।
बिनौली थाना क्षेत्र के माल माजरा गांव में नरेश पाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
माल माजरा गांव में नौ मार्च को खेत से नरेश पाल का शव बरामद किया । इस मामले में पुलिस ने जांच में भाई रमेश पाल द्वारा तीन माह पहले भाई की हत्या कराकर खेत में शव दबाने का मामला प्रकाश में आया । गांव के चौकीदार ने मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने मृतक के भाई रमेश पाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया । इस मामले में दो ओर आरोपियों के नाम प्रकाश में आए । इनमें एक आरोपी कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में आरोपी हरबीर पुत्र दास निवासी जिवाना गुलियान फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर बागपत न्यायालय में आत्म समर्पण किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
भंवर सिंह हत्याकांड में एक और गिरफ्तार
बागपत। लधवाड़ी गांव के भंवर सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी नितिन को पुलिस ने उसी के घर से गिरफ्तार किया। इस मामले में अब एक महिला फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। 25 फरवरी को लधवाड़ी गांव में भंवर सिंह झगड़े में घायल हो गया । 28 फरवरी को मेरठ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । इस मामले में मृतक के बेटे ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में एक महिला सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।