फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधीक्षक और प्रधान ने एक दूसरे पर कराये मुकदमे दर्ज

अधीक्षक और प्रधान ने एक दूसरे पर कराये मुकदमे दर्ज

Thu, 15 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अधीक्षक और प्रधान ने एक दूसरे पर कराये मुकदमे दर्ज
बिनौली (बागपत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली में सीएचसी अधीक्षक और ग्राम प्रधान के पति के बीच हुये विवाद की पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्राम के प्रधान पति का चलान कर उसे कोर्ट में पेश किया, जबकि सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच सीओ बागपत करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले शेखपुरा गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान सीमा बागड़ी के पति जनेश्वर बागड़ी एक आशा का खाता खुलवाने की संस्तुति के लिए सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ. अतुल बंसल के पास पहुंचे तो अधीक्षक ने प्रधान के पति को जांच करने के बाद संस्तुति करने को कहा, आरोप था प्रधान के पति ने अधीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुँची यूपी 100 पुलिस ने प्रधान के पति को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया था। घटना का पता चलने पर ग्राम प्रधान सीमा बागड़ी भी उक्त आशा को साथ लेकर थाने पहुंची। जहाँ पर प्रधान सीमा बागड़ी ने भी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल के खिलाफ छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों को कहने का आरोप लगाकर तहरीर दी। देर रात्रि पुलिस ने अधीक्षक की तहरीर पर प्रधान पति के खिलाफ और प्रधान सीमा बागड़ी की तहरीर पर अधीक्षक के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने प्रधान के पति जनेश्वर बागड़ी का चलान कर कोर्ट में बागपत पेश किया, जबकि अधीक्षक के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच सीओ बागपत करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ प्रांतीय चिकित्सक संघ के सचिव डॉ. यशवीर सिंह ने बताया प्रधान की तहरीर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल के खिलाफ पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया है । इसके विरोध में बृहस्पतिवार से जनपद बागपत की ओपीडी सेवा सभी बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed