{"_id":"5a8097224f1c1b2d068b61ae","slug":"31518376738-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत चार घायल
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत - बुढ़ाना मार्ग पर दाहा और कान्हड़ के बीच अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा।
रविवार को बड़ौत - बुढ़ाना मार्ग पर दाहा और कान्हड़ के बीच दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें शाहपुर निवासी शमीम और उसकी पत्नी सलमा घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा । वहां के चिकित्सकों ने सलमा को जिला अस्पताल रेफर किया। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर अल्टो कार की टक्कर लगने से बुढ़ाना निवासी बाइक सवार अनीस और उसकी बहन साजो घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने दोनों घायलों को बुढ़ाना में अस्पताल भर्ती कराया। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने दोघट थाने में कोई तहरीर नहीं दी।