फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रेन इमाम हमले में पुलिस के हाथ लगे क्लू

ट्रेन इमाम हमले में पुलिस के हाथ लगे क्लू

Mon, 27 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन इमाम हमले में पुलिस के हाथ लगे क्लू
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की बोगी का दरवाजा बंद कर इमाम समेत चार लोगों से मारपीट करने के मामले में रविवार को बड़ौत और लोनी जीआरपी थाने के अफसरों ने जांच पड़ताल की। सूत्रों की माने तो पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात का है। ट्रेन में लौटते समय चौहल्दा गांव की मस्जिद के इमाम गुलजार अहमद समेत चार लोगों के साथ अहैड़ा हाल्ट के पास मारपीट की गई थी। इस संबंध में रेलवे पुलिस और बागपत जनपद पुलिस हमलावरों का पता लगाने में लगी हुई है। करीब 400 संदिग्धों से जानकारी की जा चुकी है। रविवार को लोनी जीआरपी थाना इंचार्ज मनोज कुमार और बड़ौत जीआरपी थाना प्रभारी सुखपाल सिंह ने चौहल्दा गांव, अहैड़ा हाल्ट और आसपास जाकर जानकारी जुटाई। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि इमाम से मारपीट करने वालों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों का लगाया जा रहा पता
बागपत। ट्रेन में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के बारे में पुलिस गोपनीय रूप से पता कर रही है। इसके लिए गांव-गांव पुलिस की टीमें जा रही है। कई यात्री पिछले कई दिन से ट्रेन में सफर नहीं कर रहे हैं। ऐसे यात्री भी संदेह के घेरे में आ रहे हैं। उनकी सूची तैयार की जा रही है। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे है। पुलिस वाले संदिग्धों की इमाम से भी पहचान करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed