फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदमाशों की गिरफ्तारी को मेरठ में पुलिस का डेरा

बदमाशों की गिरफ्तारी को मेरठ में पुलिस का डेरा

Wed, 30 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी को मेरठ में पुलिस का डेरा
बागपत। कस्बा अमीनगर सराय की डकैती डालने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए मेरठ में पुलिस ने डेरा डाल दिया है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक बदमाशों को पकडने में कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

कस्बा के सराफ विपुल जैन के शोरूम में बदमाशों ने 24 अगस्त की शाम साढ़े सात बजे डाका डाला । व्यापारियों को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 50 लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए । पुलिस अफसर केस के खुलासे में लगे हैं। पुलिस ने लुटेरों का गैंग ट्रेस कर लिया है जो मेरठ का है। अब पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। इसके लिए पुलिस की टीमों ने मेरठ में डेरा डाल दिया है। सरधना और रोहटा थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। लुटेरे अपने-अपने मकानों से भागे हुए है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने बताया लुटेरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर पुलिस टीमे दबिश दे रही है। अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


वारदात की फोटो हुई वायरल
बागपत। डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार होकर बदमाश भागे। जो दुकानों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए है। फुटेज खंगाल फोटो निकाल लिए हैं। जो अब वायरल हो गए हैं। पांच बदमाशों ने अपने आधे चेहरे पर रुमाल बांध रखा। जबकि एक बदमाश हेलमेट लगाए हुए था। एक बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। एक बदमाश हाथ में पिस्टल लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराय का बाजार खुला, रौनक लौटी
अमीनगर सराय। इस वारदात के विरोध में बाजार चार दिन बंद रहा। पांच दिन मंगलवार को दुकानें खुली। इससे बाजार की रौनक लौट आई। पूरे दिन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। आसपास के गांवों के लोग भी सामान खरीदने के लिए आए। इस कारण बाजार में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed