{"_id":"596678894f1c1b7f548b4806","slug":"31499887753-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के परिजनों को 14 तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के परिजनों को 14 तक का अल्टीमेटम
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचायत ने आरोपी युवक के परिजनों को 14 तक का समय दिया
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव की हरिजन चौपाल में युवती को ले जाने के मामले में हुई पंचायत में युवक के परिजनों को 14 जुलाई तक का समय दिया और निर्णय लिया यदि युवती को वापस नहीं लाया गया तो 15 जुलाई को युवती के परिवार एसपी कार्यालय में धरना शुरू करेगा।
15 दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को लेकर फरार हो गया था। इसे लेकर कुछ दिन पहले गांव में पंचायत हुई थी। इसमें युवक के परिजनों को 12 जुलाई तक युवती को बरामद कराने की बात कही गई थी। पंचायत द्वारा दिया समय समाप्त हो गया, लेकिन युवती वापस नहीं आई। इसे लेकर बुधवार को गांव की हरिजन चौपाल में फिर से पंचायत बुलाई । पंचायत में पांच लोगों की कमेटी बनाई । इसमें कमेटी रामफल, बलजोर, पाल, राजेंद्र, बुद्धे को पंच चुना। पंचायत में आरोपी युवक के पिता को बुलाया, लेकिन पिता की जगह पंचायत में चाचा सुरेश पहुंचे। पंचों ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया 14 जुलाई तक यदि युवती नहीं आई तो 15 जुलाई को युवती के परिजन एसपी कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे। पंचायत में ओमपाल, रघुवीर, मास्टर सत्यवीर, बाबू, राजवीर, राजपाल आदि रहे।