फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला की मौत, हत्या का आरोप

महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 24 Jun 2017 01:24 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत, हत्या का आरोप
बागपत। बड़ौत की एक महिला की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाकर एसपी दफ्तर में शिकायत की। पुलिस बीमारी से महिला की मौत होना बता रही है।
विज्ञापन

टीकरी कस्बा निवासी हरकली पत्नी जगदीश ने बताया उसकी बेटी कमलेश की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बड़ौत के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करने लगे थे। कई बार दहेज दिया, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोबारा मांग करने लगते थे। 31 मई को कमलेश ने बेटे को जन्म दिया था। फिलहाल उससे एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पांच जून को उसने फोन करके बताया ससुराल वाले उसकी हत्या कर सकते हैं। बाद में कमलेश की ससुरालियों ने हत्या कर दी और शव को बगैर जानकारी दिए ही दाह संस्कार कर दिया। पता चलने पर घटना की बड़ौत पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर में शिकायत की। दूसरी तरफ कोतवाल रनवीर सिंह ने कहा महिला की हत्या नहीं की है। उसकी अस्पताल में बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed