फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एआरटीओ दफ्तर में खड़ी टाटा 407 चोरी की निकली

एआरटीओ दफ्तर में खड़ी टाटा 407 चोरी की निकली

Wed, 09 Jan 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर में खड़ी टाटा 407 चोरी की निकली
बागपत। एआरटीओ दफ्तर के परिसर में खड़ी टाटा 407 चोरी की निकली। दिल्ली के व्यापारी ने तीन वर्ष पहले वाहन चोरी की तहरीर दी थी। तीन साल पहले चेकिंग में पकड़े गए वाहन को अभी तक कोई लेने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि पकड़े गए वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। एक टाटा 407 वाहन की नीलामी की कार्रवाई की जा रही थी। नंबर उन्हें संदिग्ध लगा तो उन्होंने चेसिस नंबर से इसकी जांच करवाई। इसमें पता चला की यह गाड़ी दिल्ली के नरेला निवासी सुनील राम की है। यह वाहन तीन वर्ष पहले चोरी हो गया था। एआरटीओ ने बताया कि वाहन की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद ही व्यापारियों को सौंपा जाएगा। उक्त गाड़ी की नीलामी की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed