{"_id":"5c23d9cdbdec2256bc42954c","slug":"21545853389-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने पुराली में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाहा/दोघट (बागपत)। शाहजहांपुर गांव में एक मकान में रखी धान की पराली में मंगलवार की रात में असामाजिक तत्वों आग लगा दी। वाहन चालकों के शोर मचाने पर परिजनों की नींद खुली। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने तहरीर दी। शाहजहांपुर गांव निवासी जमील ने बताया कि उसका मकान दाहा-बरनावा मार्ग के किनारे बना हुआ है। मंगलवार की रात परिवार के साथ मकान के अंदर सोए हुए थे। रात्रि एक बजे के लगभग सड़क किनारे बने एक कमरे में रखी धान की पराली में आग की लपटें उठने लगी। दाहा-बरनावा मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने शोर मचाया तथा आसपास के लोगों को जगाकर इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से 30 हजार रुपये कीमत की पुराली जल गई। जमील के घर में इसी तरह पहले भी चार बार आग लगाई जा चुकी है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।