फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो संविदा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो संविदा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
दो संविदा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत।
विज्ञापन

विकास भवन में मनरेगा ब्लॉक सोशल ऑडिट समन्वयक नीरज कुमार से मारपीट करने एवं जाति सूचक शब्द कहने के मामले में दो संविदा कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी नीरज कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह विकास भवन में मनरेगा ब्लॉक सोशल ऑडिट समन्वयक पद पर तैनात है। गत बृहस्पतिवार को कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी अनुज तोमर निवासी बड़ौली व प्रवीन निवासी बरवाला ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। उसे जाति सूचक शब्द कहे। हेलमेट से सिर पर कई वार किए थे। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मारपीट, धमकी देने की धारा एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed