फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले में 11 एंटी रोमियो टीम, दिखती एक भी नहीं

जिले में 11 एंटी रोमियो टीम, दिखती एक भी नहीं

Wed, 18 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिले में 11 एंटी रोमियो टीम, दिखती एक भी नहीं
बागपत। जिले में 11 एंटी रोमियो टीम कार्यरत हैं, लेकिन इसके बाद भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस के कागजों में ही जनपद में एंटी रोमियों टीम चल रही है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार टीम अब तक पांच हजार से अधिक मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। आरटीआई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत एसपी बागपत से सूचना मांगी थी कि गत आठ साल में कुल कितने कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इनके विरुद्ध निलंबन, सर्विस बुक में एंट्री कर क्या कार्रवाई की। इस पर एसपी दफ्तर से सूचना दी कि पिछले आठ साल में कोई कर्मचारी अनुपस्थित ही नहीं रहा। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में वर्ष 2017 से 2018 तक सूचना मांगने पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। सूचना प्राप्त हुई है कि जिले में 11 एंटी रोमियो टीम कार्यरत है। टीम ने एक साल में 10380 स्थानों पर चैकिंग की। 10126 लोगों से पूछताछ की गई। 5342 को चेतावनी देकर छोड़ा गया। दो एफआईआर दर्ज कराई गई। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे साबित होता है कि एंटी रोमियो टीम पुलिस के कागजों में ही चल रही है। अब हाल यह है कि जिलें में कहीं पर भी एंटी रोमियो टीम नजर नहीं आती। आए दिन छात्राओं, महिलाओं से छेड़छाड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed