फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सर्विलांस पर संदिग्ध मोबाइल, उठेगा राज से पर्दा

सर्विलांस पर संदिग्ध मोबाइल, उठेगा राज से पर्दा

Fri, 13 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सर्विलांस पर संदिग्ध मोबाइल, उठेगा राज से पर्दा
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद पुलिस ने सर्विलांस के जरिये भी छानबीन शुरू कर दी है। जिला कारागार में अंदर और बाहर से हत्या से पहले और बाद में सक्रिय मोबाइल नंबरों का डाटा खंगाला जा रहा है। संदिग्ध मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है जेल में बैठे अपराधी बाहर की दुनिया में किस-किसके संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब सवा छह बजे के करीब मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या की। पड़ताल का अहम पहलू सर्विलांस भी है। रविवार की रात में करीब नौ बजे से हत्या के वक्त सुबह सवा छह बजे तक जेल के अंदर और बाहर सक्रिय मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया गया है। कई संदिग्ध नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। बागपत जेल में मोबाइल चलने की कई बार पुष्टि हो चुकी है। मंडलायुक्त के निर्देश पर जेल में कराई गई छानबीन में एंड्रायड मोबाइल, चाकू और नशे का प्रतिबंधित सामान मिला था। गेट पर चेकिंग में नशे का सामान कई बार मिल चुका है। जिला कारागार के आसपास वारदात के वक्त चल रहे मोबाइल नंबर वारदात की गुत्थी सुलझाने में अहम हो सकते हैं। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि जांच चल रही है।
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग को भेजी रिपोर्ट
बागपत। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को जेल प्रबंधन ने मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के मामले में रिपोर्ट भेज दी है। सूत्रों के अनुसार आयोग की टीम कभी भी बागपत जेल का दौरा कर सकती है। शासन के निर्देश पर जेल प्रबंधन ने मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के पहले दिन ही मानवाधिकार आयोग को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed