फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कहां गुम होती रही सुनील राठी को शिफ्ट करने की चिट्ठियां

कहां गुम होती रही सुनील राठी को शिफ्ट करने की चिट्ठियां

Wed, 11 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कहां गुम होती रही सुनील राठी को शिफ्ट करने की चिट्ठियां
बागपत। जिला कारागार में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या करने वाले कुख्यात सुनील राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट कराने के लिए एक या दो बार नहीं बल्कि 10 बार शासन को चिट्ठी भेजी गई। खतरे गिनाए, लेकिन किसी ने संज्ञान में नहीं लिया। सवाल है कि आखिर चिट्ठियां कहां गुम होती रही।
विज्ञापन

आजीवन की सजा काट रहे कुख्यात अपराधी सुनील राठी को करीब एक साल पहले 31 जुलाई 2017 को रुड़की जेल से बागपत जेल में शिफ्ट किया। जिला जेल में आते ही सुनील राठी और कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा की नजदीकियां बढ़ीं। 50 हजार के इनामी रहे प्रमोद राठी गांगनौली गैंग के सदस्यों से सांठगांठ हो गई। जेल प्रबंधन ने लापरवाही दिखाई तो बागपत जेल में राठी की हुकूमत चल निकली। इससे पहले रुड़की जेल में भी राठी अपने कारनामों के लिए चर्चित रह चुका था। जेलर के कमरे से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा। इस बीच जेल में बंद कई दूसरी बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया। जेल प्रशासन ने सुनील राठी की इस गतिविधि के बारे में अधिकारियों को अवगत भी कराया। लगभग 10 बार राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए चिट्ठियां भी लिखी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब बड़ा सवाल उठता है कि आखिर किसके दबाव में सुनील राठी को जेल से शिफ्ट नहीं किया जा रहा था। यदि राठी को पहले ही जेल से शिफ्ट कर देते तो डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed