फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ढाई साल बाद प्रेमिका से की शादी

ढाई साल बाद प्रेमिका से की शादी

Wed, 28 Mar 2018 01:25 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
ढाई साल बाद प्रेमिका से की शादी
बागपत। महाराष्ट्र के पुणे की एक युवती को ढाई साल पूर्व बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक प्यार के जाल में फंसाकर भगाकर ले आया। उसे हरियाणा में किराए के मकान में रखा और शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बिना शादी किए ही दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। सात माह पूर्व युवक ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। प्रेमिका को पता चला तो उसने युवक की ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। पत्नी ने युवक को छोड़ दिया। एक माह पूर्व युवक ने प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन युवक के परिजनों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में ढाई साल पूर्व बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला फेरी पर वूफर बेचने का काम करता था। इसी दौरान वहां पर उसने नाम बदलकर एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने युवती से कहा कि वह ब्राह्मण जाति से है। युवती उसकी बातों में आकर उसके साथ घर से भाग निकली। उस समय युवती के बैंक खाते में आठ लाख रुपये व उसके पास सोने के जेवरात थे। युवक उसे अपने घर न ले जाकर हरियाणा के गन्नौर में किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहने लगा और शारीरिक संबंध बनाए। युवती गर्भवती हो गई। युवक ने प्रेमिका के रुपयों पर मौज-मस्ती की। सात माह पूर्व युवक ने दूसरी महिला से निकाल कर लिया। इसका पता चलने पर प्रेमिका युवक की पत्नी के घर पहुंची और सारी बात बताई। पत्नी को जब सच का पता चला तो उसने युवक को छोड़ दिया। चार माह पूर्व प्रेमिका ने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया, लेकिन एक बच्ची की कुछ दिन बाद मौत हो गई। युवक ने एक माह पूर्व बागपत कोर्ट में प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर ली। जब वह उसे लेकर घर पहुंचा तो परिजनों ने उससे अपनाने से इंकार कर दिया और महिला को घर से निकाल दिया। मंगलवार को पीड़ित महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed