फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवती से छेड़छाड़ के मामले को पंचों ने सुलझाया

युवती से छेड़छाड़ के मामले को पंचों ने सुलझाया

Wed, 27 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ के मामले को पंचों ने सुलझाया
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ पड़ोस के दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। पता चलने पर उसके परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की। इस मामले में बैठी पंचायत ने इस मामले में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

गांव की युवती पर पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का युवक गलत नजर रखता था। गली से गुजते समय उस पर छींटाकशी करता था। आरोपी युवक ने दो दिन पूर्व उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। युवती ने अपने घर पर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई । इस मामले में गांव के जिम्मेदार लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने लड़की पक्ष को समझाया और आरोपी युवक को फटकार लगाकर उनके बीच सुलह समझौता करा दिया। लड़की के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। उधर कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागपत। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने कहा पकड़े गए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed