{"_id":"5a381a814f1c1ba7678c275f","slug":"21513626241-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमाबाद गढ़ी में लूट के इरादे से घुसे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगमाबाद गढ़ी में लूट के इरादे से घुसे बदमाश
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बेगमाबाद गढ़ी गांव में रविवार की रात में बदमाशों ने लूट के इरादे से घरों में घुसने का प्रयास, लेकिन जाग होने पर ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा दिया। पुलिस लचर कार्यशैली के कारण ग्रामीण स्वयं ही गांव में पहरा देने को मजबूर हैं।
बेगमाबाद गढ़ी गांव में रविवार की रात्रि में बदमाशों ने इंद्रजीत, प्रदीप, रामपाल के घरों में घुसने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की नींद खुलने एवं शोर मचाने पर बदमाशों को उलटे पांव दौड़ने पर मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया बदमाश पहले इंद्रजीत के मकान में घुसने का प्रयास कर रहे थे तो परिजनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाशों ने प्रदीप के घर में ईंट फेंकी तो उनकी भी नींद खुल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बदमाश जंगल में भाग गए। इससे पूर्व भी शुक्रवार की रात में बदमाशों ने घरों में घुसने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाकर बदमाशों को भगा दिया । ग्रामीणों ने बताया बदमाश गांव में कई बार आ चुके हैं। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस गांव में गश्त नहीं कर रही है। इस कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इस कारण अब ग्रामीण स्वयं ही गांव में पहरा देने को मजबूर हैं। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गुस्सा पनप रहा है।