{"_id":"5cb3865abdec221454121a16","slug":"201555269210-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव के भट्ठे पर एक महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवकों ने उसे लात घुसों से पीटकर घायल कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो भट्ठा मजदूरों को अपनी ओर आता देख युवक बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। मजदूरों ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन वे हाथ नहीं आए। पीड़िता ने कोतवाली पर तहरीर दी।
घायल महिला संगीता मलकपुर रोड पर स्थित कांशीराम कॉलोनी बड़ौत की रहने वाली है। वह गांव के ही ईट भटे पर काम करती है। रविवार दोपहर जब वह घर से खाना लेकर भट्ठे पर जा रही थी तो मलकपुर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस पर महिला ने शोर मचाया लिया। शोर सुनकर भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर व आसपास के लोग उधर दौड़े तो बाइक पर सवार होकर युवक वहां से भाग निकले। इस संबंध में घायल महिला ने कोतवाली पर दो के खिलाफ तहरीर दी।