फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा के नरेंद्र की हत्या का मुकदमा दर्ज

खेकड़ा के नरेंद्र की हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Mar 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा के नरेंद्र की हत्या का मुकदमा दर्ज
बागपत। खेकड़ा के नरेंद्र की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

खेकड़ा निवासी नरेंद्र धामा (52) सोमवार शाम सात बजे घर से बाहर पर किसी काम से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में उसकी तलाश की, उसका कोई सुराग नहीं लगा। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। मंगलवार सुबह नरेंद्र का शव डूंडाहेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन कालोनी में मिला। शव को जंगली कुत्तों ने नोंच रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई। मृतक के बेटे अंकित धामा ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक केे मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। सिर में चोट लगने के कारण मौत हुई है। हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed