फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टटीरी में ठंड से युवक की मौत

टटीरी में ठंड से युवक की मौत

Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
टटीरी में ठंड से युवक की मौत
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में बुधवार की रात में ठंड से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह रात्रि में शादी समारोह से लौटने के बाद घर के बाहर आंगन में सो गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी संजीव (35) पुत्र रामफल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि संजीव बुधवार की रात में शादी समारोह में गया। शादी से ाने के बाद घर के बाहर बिना कपड़ों के ही सो गया। बृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर आंगन में वह अकड़ा पड़ा । परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पिता ने बताया कि ठंड के कारण उसकी मौत हुई है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व सभासद वीरेंद्र सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed