फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अनैतिक संबंधों में की थी किसान मिंटू की हत्या

अनैतिक संबंधों में की थी किसान मिंटू की हत्या

Sun, 10 Feb 2019 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
अनैतिक संबंधों में की थी किसान मिंटू की हत्या
बागपत।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में किसान मिंटू की हत्या अनैतिक संबंधों को लेकर दो युवकों ने सिर में फावड़ा मारकर की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।

चांदीनगर थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया किया मंसूरपुर गांव निवासी किसान मिंटू (30) पुत्र वीर सैन 28 जनवरी को घर से लापता हो गया। 30 जनवरी को उसका शव ललियाना गांव के जंगल में पड़ा मिला । उसकी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की। मृतक के भाई सुमित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने सन्नी पुत्र सुरेंद्र निवासी मंसूरपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि मृतक मिंटू के उसकी परिवार की युवती से अनैतिक संबंध थे। उन्होंने युवती की शादी की, लेकिन मिंटू के कारण पति ने युवती को तलाक दे दिया। मिंटू को कई बार समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। उसने अपने दोस्त प्रद्युमन के साथ मिकलर मिंटू की हत्या की योजना बनाई। 28 दिसंबर को प्रद्युमन ने मिंटू को दावत देने के बहाने बुलाया। ललियाना गांव के जंगल में लेकर पहले शराब पिलाई और बाद में उसके सिर में फावड़ से प्रहार कर हत्या कर दी। उसके शव को जमीन में दबाने चाहते थे, लेकिन दबा नहीं पाए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी प्रद्युमन की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed