{"_id":"5c3b961fbdec22733b51b610","slug":"201547408927-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव डगरपुर में तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर लाठी डंडे चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव डगरपुर में तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर लाठी डंडे चले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम डगरपुर में तालाब से अवैध कब्जा हटते हुए देखने को लेकर कब्जा करने वालों ने एक परिवार की तीन महिलाओं सहित चार लोगों को लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायलों ने थाना खेकड़ा में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
क्षेत्र के ग्राम डगरपुर गांव में 12 जनवरी को तहसील प्रशासन ने लोगों की शिकायत के चलते तालाब को कब्जा मुक्त कराया । जब तहसील प्रशासन तालाब से कब्जा हटवा रहा था। इस दौरान ग्रामीण ज्ञानेंद्र अपने परिवार के साथ वहां खड़ा होकर तहसील प्रशासन की तालाब को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई को देख रहे थे। पुलिस फोर्स एवं प्रशासन की टीम के वहां से वापस आने पर अतिक्रमण करने वाले कुछ लोगों ने ज्ञानेंद्र और उसके परिवार की महिलाओं को लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसमें ज्ञानेंद्र, उसकी पत्नी और दो पुत्रियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों ने थाना खेकड़ा में पहुंच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर चारों घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि घायलों की तहरीर मिल गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।