{"_id":"5c350075bdec22570860bf4d","slug":"201546977397-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नि को लेकर युवक हुआ फरार। तीन बच्चो की मां है महिला।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की पत्नि को लेकर युवक हुआ फरार। तीन बच्चो की मां है महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति मंगलवार को अपने तीन बच्चों को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि वह ट्रानिका सिटी स्थित एक फैक्टरी में कार्य करता है। उसके साथ ही ट्रानिका सिटी निवासी उसका दोस्त भी कार्य करता है। बताया कि दोस्त का उसके घर पर भी आना जाना था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी और दोस्त के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता लगने पर उसने दोस्त का घर पर आना जाना बंद करा दिया, लेकिन उसकी पत्नी और दोस्त हरकतों से बाज नहीं आए। सोमवार की रात में उसकी पत्नी को दोस्त बहला फुसला भगा कर ले गया और बच्चों को भी छोड़ गए। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को बरामद कराकर दोस्त के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा युवक की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।