फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर मिल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

मलकपुर मिल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

Tue, 08 Jan 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर मिल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
मलकपुर मिल मालिक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो
विज्ञापन

बागपत। पिछले पेराई सत्र के बकाया करोड़ों रुपये का भुगतान नहीं होने से नाराज किसानों ने मलकपुर चीनी मिल मालिक के निदेशकों के खिलाफ एसपी को तहरीर दी है। भाजपा नेता वीरेंद्र राणा का कहना है कि बकाया भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक परेशानियां झेल रहे हैं। चीनी मिल ने 200 करोड़ रुपये अपने ग्रुप की अन्य फैक्ट्रियों के खाते में स्थानांतरित कर लिए हैं। मिल मालिकों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें लुकआउट नोटिस जारी किया जाए।
सोमवार को भाजपा नेता वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में किसान एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मिले। किसानों ने मलकपुर मिल मालिक उमेश मोदी, अभिषेक मोदी, कुमकुम मोदी, जयेश मोदी, नारायण प्रकाश बंसल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा तीन और सात सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। राणा ने कहा कि मिल मालिक ने किसानों के दो सौ करोड़ रुपये अपने ग्रुप की अन्य फैक्ट्रियों में ट्रांसफर किए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने 17 सितंबर 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर 200 करोड़ के प्रकरण की जानकारी दी थी। आशंका जताई कि मिल मालिक विदेश जा सकते हैं। ऐसे में हवाई अड्डों पर लुक आउट नोटिस जारी करने की मांग रखी। प्रार्थना पत्र की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ और डीएम बागपत को भी भेजी गई है। इसमें योगेश कुमार, गौरव, अमित, हरेंद्र, नगेंद्र, आदित्य सोलंकी, सुनील डांगी, मोहर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


वादों में छले गए मलकपुर के किसान
बागपत। कानूनी और सियासी मुद्दा बन चुके मलकपुर मिल के भुगतान पर हर बार किसान वायदों पर भरोसा करते रहे हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव के मुद्दों में भुगतान सबसे ऊपर था। बागपत आए मुख्यमंत्री ने भुगतान दिलाने का ऐलान किया। पिछले महीने 23 दिसंबर को गाजियाबाद के पतला गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलान किया था कि 31 दिसंबर तक कंपलीट भुगतान करा दिया जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। किसानों का कहना है कि सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द भुगतान की उम्मीद
बागपत। भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह का कहना है कि बकाया भुगतान का मुद्दा मजबूती के साथ उठाया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह इस प्रकरण में डिप्टी सीएम और सीएम से बात कर चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कोई न कोई समाधान निकल जाएगा।


भाजपा को जवाब देगी जनता
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि बकाया भुगतान दिलाने में सरकार नाकाम रही है। किसानों का भुगतान दिलाने का वायदा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को अब जनता से माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed