फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइकर्स ने बड़ागांव में व्यापारी को गोली मारी, घायल

बाइकर्स ने बड़ागांव में व्यापारी को गोली मारी, घायल

Thu, 04 Oct 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने बड़ागांव में व्यापारी को गोली मारी, घायल
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने दुकान पर बैठे व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों से घिरता देखकर बदमाश हवा में फायरिंग कर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में 45 वर्षीय जमील पुत्र नूर बख्स परचून की दुकान करता है। बुधवार की शाम करीब 8:00 बजे वह दुकान में बैठा था, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और वहां पहुंचते ही एक बदमाश बाइक से नीचे उतरा और तमंचा निकालकर दुकान पर बैठे व्यापारी जमील पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली जमील के हाथ को छूकर निकल गई। इसके चलते लोग दौड़कर वहां पहुंचे और इसके बाद ग्रामीण बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े, ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर बदमाशों ने ग्रामीणों पर भी फायर झोंक दिया। बदमाश तमंचे को हवा में लहराते हुए जंगल की ओर भाग गए। बदमाशों के फरार होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छर्रे लगने से घायल जमील को खेकड़ा सीएचसी में भेजा। सीएससी से घायल जमील को रेफर होने के बाद परिजनों ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया, देर रात घटना की तहरीर नहीं दी। दिन ढलते ही व्यापारी पर फायर झोंके जाने की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed