फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंगों ने जोती कलीना के किसानों की फसल

बंगों ने जोती कलीना के किसानों की फसल

Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बंगों ने जोती कलीना के किसानों की फसल
ट्रैक्टर चलाकर जबरन जोती किसानों की फसल
विज्ञापन


बिनौली। हिंडन नदी से सटे गल्हेता गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह कुछ लोगाें ने ट्रैक्टर चलाकर कलीना के किसानों की फसल जोत दी। विरोध करने पर मारपीट भी की तथा जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। पुलिस के आने से पहले ही ये लोग फरार हो गए।

ग्लेहता के जंगल में मेरठ के कलीना गांव के किसानों की करीब 400 बीघा जमीन है। इस पर पूर्व में कई वर्षों तक एक व्यक्ति का कब्जा रहा। लेकिन भाजपा सरकार आते ही कलीना के किसानों ने अपनी जमीन पर काबिज होकर स्वयं एवं उगाही पर सब्जी की फसल बो रखी है। कलीना के श्यामबीर, संजय, दीपक, हरेंद्र आदि ने बिनौली थाने पर आकर सूचना दी कि गल्हेता के कई दबंग ट्रैक्टरों से जबरन उनकी लौकी की फसल जोत रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया गया। पीड़ित किसानों ने तहरी दी। पुलिस पहुंची तो भनक लगने पर लोग भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर भी दबिश दी। कलीना के किसानों ने दबंगों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है। इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed