फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कैडवा में नमस्ते न करने पर दो युवकों को पीटा

कैडवा में नमस्ते न करने पर दो युवकों को पीटा

Thu, 27 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कैडवा में नमस्ते न करने पर दो युवकों को पीटा
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कैडवा गांव में नमस्ते नहीं करने पर तीन-चार लोगों ने सरेआम दो युवकों को पीटा। इतना ही नहीं, जब पीड़ित थाने पर शिकायत करने के लिए जाने लगे तो उन्हें हथियार दिखाकर आतंकित किया। आरोपियों के डर के कारण चार दिन तक पीड़ित घर से नहीं निकले। बुधवार की सुबह किसी तरह पीड़ितों ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायल युवकों का मेडिकल कराया। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कैडवा गांव निवासी नितिन पुत्र राज कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को वह अपने दोस्त प्रवीन और गौरव के साथ गांव में घूमने के लिए गया । रास्ते में उन्हें गांव के ही तीन-चार लोग मिले। नितिन और प्रवीन ने उन्हें नमस्ते की, लेकिन गौरव ने उन्हें नमस्ते नहीं की। इसे लेकर उन्होंने गौरव को रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब नितिन ने पिटाई का कारण पूछताछ तो उस पर हमला बोला। दोनों युवकों को सरेआम बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। इससे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने भी युवकों को छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल युवकों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित जब थाने पर शिकायत करने के लिए जाने लगे तो आरोपियों ने उन्हें हथियार दिखाकर आतंकित किया। पीड़ित डर के कारण वापस घर चले गए। चार दिन तक आरोपियों के डर से वे अपने घर से नहीं निकले। बुधवार की सुबह पीड़ित किसी तरह अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचे और तीन लोगों को नामजद कराकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि घायलों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मारपीट किस कारण की गई, इसके बारे में नहीं बताया। मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed