{"_id":"5ba3f37c867a557ea65a5681","slug":"201537471356-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसी के शिवा गैंग ने बिनौली क्षेत्र से लूटी थी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसी के शिवा गैंग ने बिनौली क्षेत्र से लूटी थी कार
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बिनौली क्षेत्र से आठ दिन पहले बसी के शिव कुमार उर्फ शिवा गैंग ने कार लूटी थी। खेकड़ा पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई कार, मोबाइल व तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि 13 सितंबर को बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़-सिरसली मार्ग पर बदमाश तमंचों के बल पर शहजाद पुत्र यामीन निवासी मदीना कॉलोनी नूर नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ से स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल लूट ले गए थे। उसने बिनौली थाने में दो रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में खेकड़ा पुलिस व सर्विलांस टीम बागपत की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर सुन्हैड़ा रेलवे फाटक से शिवम उर्फ छोटू पुत्र संजय निवासी बसी, शिवकुमार उर्फ शिवा पुत्र राजवीर निवासी सुन्हैड़ा, कलुआ पुत्र मौसम अली निवासी कॉलोनी नूर नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, रोहित पुत्र सतेंद्र निवासी गांगनौली को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि कलुआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार लूट की योजना बनाई । शिवकुमार उर्फ शिवा ने फर्जी मोबाइल नंबर से कार चालक शहजाद को फोन कर कार को किराये पर बड़ौत के लिए बुक किया। योजना के तहत शिवम, शिवकुमार व रोहित मेरठ से कार में सवार हुआ। वे कार को बिनौली थाना क्षेत्र में रंछाड़-सिरसली मार्ग पर ले गए और तमंचे के बल पर चालक से कार लूटकर भाग निकले । पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई कार बामनौली के जंगल से बरामद की। घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे, मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने चारों लुटेरों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। एसपी ने बताया कि इस घटना में एक युवक का नाम और प्रकाश में आ रहा है। उसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुन्हैड़ा के युवकों ने लहराए थे रेलवे हाल्ट पर हथियार
बागपत। सुन्हैड़ा रेलवे हाल्ट पर 10 सितंबर को रोहित पुत्र गुलाब सिंह निवासी सुन्हैड़ा से तीन-चार युवकों ने मारपीट की थी। रेलवे हाल्ट पर खुलेआम तमंचे लहराए थे। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित ने खेकड़ा थाने पर शिव कुमार उर्फ शिवा पुत्र राजवीर, शुभम उर्फ छोटू पुत्र महिपाल निवासी सुन्हैड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में खेकड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को सुन्हैड़ा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रोहित से उनकी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर उसकी पिटाई की गई। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि मारपीट की घटना में एक और युवक संदेह के घेरे में है। इसकी जांच कराई जा रही है।
दोनों घटनाओं में शामिल रहा शिवा
बागपत। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा बिनौली थाना क्षेत्र में कार लूट व सुन्हैड़ा रेलवे हाल्ट पर तमंचे के बल पर मारपीट करने की घटनाओं में शामिल रहा है। दोनों घटनाओं को उसने कबूल किया है। वह गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है।