फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तमंचों के बल पर नगदी, मोबाइल और कार लूटी

तमंचों के बल पर नगदी, मोबाइल और कार लूटी

Fri, 14 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
तमंचों के बल पर नगदी, मोबाइल और कार लूटी
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

दो युवकों ने मोबाइल कर मेरठ से सिरसली गांव के लिए किराये पर शिफ्ट कार बुक कराई। युवक तमंचों के बल पर दिन दहाड़े रंछाड़-बिनौली मार्ग के बीच चालक से दस हजार की नगदी, मोबाइल और कार लूटकर ले गए। लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगेे।
नूर नगर मेरठ निवासी शहजाद पुत्र मोहम्मद यामीन शिफ्ट कार का चालक है, उसे सोमवार को अज्ञात युवकों ने मोबाइल पर फोन किया कि हमें बड़ौत क्षेत्र सिरसली गांव के लिए कार बुक करनी है, लेकिन कुछ देर बाद फोन किया कि सोमवार नहीं आज उन्हें जाना है, बाद में उसे हम समय बता देंगे। बुधवार को फिर फोन किया कि आप रठौटा बाईपास पर कार लेकर आए जाए, लेकिन शहजाद ने कहा कि आज उसकी गाड़ी खाली नहीं है, दूसरी गाड़ी भेज देंगे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय उन्होंने शहजाद को मोबाइल फोन कर रोहटा बाईपास पर कार लेकर बुलाया और दो युवक संबंधित स्थान पर कार में बैठकर सिरसली के लिए चल दिए। जब वे रंछाड़ से सिरसली मार्ग के बीच पहुंचे तो लघु शंका के बहाने उन्होंने कार रुकवाई और दोनों कार से नीचे उतर गए और उन्होंने तमंचा लोड कर शहजाद को कार से नीच उतारा और उसे 10 हजार की नगदी, मोबाइल लूट लिया, इसी दौरान खेतों में काम करने वाले किसान भी आ गए तो उन पर किसानों पर भी तमंचा तान दिए। बाद में बदमाश कार चालक शहजाद को धक्का देकर कार लेकर सिरसली की ओर भाग निकले। इस वारदात की सूचना पुलिस को दी, दिन दहाडे़ लूटपाट होने की सूचना मिलते ही सीओ रामानंद कुशवाहा और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बाद में कार चालक शहजाद ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगदी, मोबाइल और कार लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


न पूछा नाम, न पूछा कहां के हो
बड़ौत। जिस तरह दोनों युवकों ने शहजाद से मोबाइल फोन पर कार बुक की, इसके पीछे कुछ रहस्य पीछा हुआ है, क्योंकि शहजाद ने कार बुक करने वालों के न तो नाम पूछे और न ही वे कहां के हैं, इसकी जानकारी ली। जबकि गाड़ी बुक करने से पहले सभी चालक कार बुक करने वाले से पूरी जानकारी लेते हैं। यह मामले की पुलिस जांच कर रही है।


आसपास क्षेत्र के ही हैं बदमाश
बड़ौत। जिस तरफ रंछाड़ - सिरसली मार्ग पर बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इससे प्रतीत होता है कि बदमाश आसपास क्षेत्र के रहने वाले हैं और उन्हें क्षेत्र की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed