{"_id":"5b771a3a42c79246695cc7fb","slug":"201534532154-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया मार गिरोह की दस्तक, लोगों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरिया मार गिरोह की दस्तक, लोगों में दहशत
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरिया मार गिरोह की दस्तक, लोगों में दहशत
बागपत। भजन विहार कालोनी में तीन दिन से सरिया मार गिरोह के बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इससे कालोनी वासियों में दहशत फैली हुई है। बृहस्पतिवार रात भी कालोनी के लोगों ने सरिया लिए हुए तीन बदमाशों को घूमते देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही बदमाश भाग निकले। कालोनीवासियों ने पुलिस से रात में गश्त करने की मांग की है।
भजन विहार कालोनी और बीआरसी के पास स्थित मोहल्ले में पिछले तीन दिन से हाथों में सरिया लिए पांच-छह बदमाश रात के समय घूमते देखे जा रहे हैं। कालोनीवासी अनिल यादव, सुभाष चौहान, सहंसरपाल, विनोद भारद्वाज आदि ने बताया कि आधी रात के बाद बदमाश गलियों में घूमने लगे हैं। उनके हाथों में सरिया रहता है। घर के बाहर दरवाजे से अंदर देखते हैं। बदमाश तरह-तरह की आवाज निकालते हैं। गत बृहस्पतिवार को बदमाशों ने कालोनी में कई घरों की लोकेशन ली कि कोई जाग तो नहीं रहा। कालोनी के लोगों ने रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही बदमाश भाग निकले। कालोनीवासियों ने यह भी बताया कि ये बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने कालोनी में गश्त बढ़ाने की मांग की। रात में 10 बजे के बाद सभी अपने दरवाजे बंद कर लेते हैं।
उधर, सीओ दलीप सिंह का कहना है कि कालोनी के कुछ लोगों से जानकारी मिली है। इसके लिए रात में पुलिस गश्त को पहरे पर लगाया जाएगा।