{"_id":"5b50e8a84f1c1b41748b5cc0","slug":"201532029096-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध कॉल की डिटेल छान रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध कॉल की डिटेल छान रही पुलिस
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच में पुलिस टीम को कई संदिग्ध कॉल मिलीं हैं। पुलिस टीम इनके विषय में छानबीन कर रही है। बजरंगी की जेल में एंट्री से लेकर उसकी हत्या के बीच किए गए फोन कॉल खंगाले जा रहे हैं। जेल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की छानबीन में पुलिस टीम को कई संदिग्ध कॉल मिली हैं। कई कॉल पूर्वांचल की बताई गई हैं। जो नंबर संदिग्ध निकले हैं, उनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस सर्विलांस के सहारे ही हत्या की वजह तलाशने में जुटी है।
हिरासत में लिए संदिग्धों से पूछताछ
बागपत। बजरंगी हत्याकांड में पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए अधिकतर संदिग्ध राठी गैंग से जुड़े हैं। पुलिस टीम वारदात से करीब तीन माह पहले तक की गतिविधियों को खंगालने में जुटी है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राठी जेल से किसके माध्यम से सूचनाएं भिजवाता था। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
रुड़की में दबिश, पुलिस खाली हाथ
बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या में पुलिस की कई टीमें छानबीन में जुटी हैं। यूपी पुलिस के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा पुलिस की टीमें भी वारदात के खुलासे में जुटी हैं। उत्तराखंड और यूपी पुलिस की एक टीम ने रुड़की में एक संदिग्ध की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस सूत्रों का दावा है कि संदिग्ध के हत्थे चढ़ते ही उत्तराखंड से कई महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ सकती हैं।