फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किस-किसके थे बागपत जेल में मिले मोबाइल?

किस-किसके थे बागपत जेल में मिले मोबाइल?

Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
किस-किसके थे बागपत जेल में मिले मोबाइल?
बागपत। जिला कारागार से सुनील राठी के शिफ्ट होते ही छह मोबाइल जेल प्रशासन को मिले । बरामद किए गए मोबाइल किस-किसके हैं, इस विषय में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की परेशानी यह है कि अधिकतर मोबाइल में सिम ही नहीं है। बंदियों ने या तो सिम तोड़कर फेंक दिए या फिर छिपा लिए । जेल प्रशासन इसकी जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुनील राठी को बागपत से फतेहगढ़ जेल शिफ्ट किया । राठी के रवाना होने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। जेल में चेकिंग की तो छह मोबाइल बरामद हुए हैं, इनमें दो मोबाइल एंड्रायड बताए गए हैं। इसके अलावा चम्मच से बनाए गए चाकू भी मिले। जेल प्रशासन को मोबाइल तो बैरकों के बाहर पड़े मिले, लेकिन यह किसके हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि बड़े शातिर अपराधियों ने अपने गुर्गों को छिपाने के लिए यह मोबाइल दिए। समस्या यह भी है कि अधिकतर मोबाइल में सिम ही नहीं मिले हैं। ऐसे में सवाल यह कि मोबाइल पर कौन सा सिम चल रहा था, इसकी पड़ताल समय पर कैसे हो। हालांकि पुलिस विशेषज्ञों की मदद से जुट गई है, लेकिन जांच में देरी होगी। बंदी कह रहे हैं कि मोबाइल उनके नहीं है। ऐसे में पुलिस को यह पता लगाने में पसीने छू रहे हैं कि जो मोबाइल मिले, वह किन-किन बंदियों के हैं और वह किससे क्या बात करते हैं।
विज्ञापन


पहली बार नहीं मिले मोबाइल
बागपत। जिला जेल में मोबाइल मिलने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी मंडलायुक्त के निर्देश पर कराई गई जांच में कई मोबाइल मिले। इनमें कई एंड्रायड रहे। चेकिंग शुरू होते ही बंदियों ने अपनी बैरकों के बाहर मोबाइल फेंकने शुरू कर दिए थे। इसमें भी अभी यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि पिछली बार मिले मोबाइल का प्रयोग कौन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed