फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिवाना से चोरी हुई लाइसेंसी राइफल का सुराग नहीं लगा

जिवाना से चोरी हुई लाइसेंसी राइफल का सुराग नहीं लगा

Fri, 06 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिवाना से चोरी हुई लाइसेंसी राइफल का सुराग नहीं लगा
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव में तीन घरों में हुई चोरी की वारदात के एक सप्ताह बाद भी थाना पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है और न ही चोरी की गई लाइसेंसी राइफल का सुराग लग पाया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक बागपत से वारदात का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव में 30 जून को चोरों ने रामकर्ण पुत्र दरियाव सिंह के यहां जेवरात, नगदी सहित लाखों की चोरी की। चोर रामकर्ण की भाभी मुकेश की लाइसेंसी राइफल भी ले गए थे। उसी रात्रि चोरों ने गांव में नरेंद्र पुत्र राममेहर, सलीम पुत्र अतरे के घरों से जेवरात व हजारों की नगदी पर हाथ किया।
विज्ञापन

एक साथ तीन घरों में चोरी व लाइसेंसी राइफल की चोरी के बाद पुलिस अधिकारियों, डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला। इस संबंध में रामकर्ण की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है और न ही लाइसेंसी राइफल का कोई सुराग लगा है। ग्रामीणों ने एसपी से चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed