{"_id":"5b352e114f1c1bed778b67a1","slug":"201530211857-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता पर जानलेवा हमला, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता पर जानलेवा हमला, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बागपत। बड़ौत में विवाहिता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी ससुराल वाले पीड़िता को बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
छपरौली चुंगी ईदगाह कालोनी बड़ौत निवासी शबनम ने एसपी को बताया कि उसकी शादी छपरौली निवासी जाबिर के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। अब वह अपने बच्चों के साथ बड़ौत में रह रही है। महिला थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया हुआ है। 27 जून को पांच बजे पति, जेठ, देवर समेत पांच-छह लोग उसे घर पर आए और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे और महिला को किसी तरह से बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने बड़ौत कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवार्ई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।