{"_id":"5ac528d34f1c1bf4618b56fa","slug":"201522870483-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को बेहोश कर एटीम कार्ड लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को बेहोश कर एटीम कार्ड लूटा
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका परिषद परिसर में स्थित पीएनबी के एटीएम में पैसे निकलवाने गए एक छात्र को दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर एटीएम ले लिया और छात्र के एटीएम से दो बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए और एटीएम भी ले गए। मोबाइल में पैसे निकलने का मेसेज देखकर छात्र परेशान हो गया । उसने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
उपेंद्र पुत्र ऋषिपाल जौहड़ी गांव का रहने वाला है। वह नगर के स्कूल में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह बुधवार को नगर पालिका परिसर में स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गया और उसने पैसे निकालने के लिए एटीएम मशीन में लगाया तो उसके दोनों तरफ खडे़ दो युवकों ने कुछ सुंघा दिया। इसके चलते वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसका एटीम गायब मिला। उसके मोबाइल पर 40-40 हजार रुपये निकलने के दो मेसेज आए। मेसेज पढ़कर वह परेशान हो गया और कोतवाली पहुंचकर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।