फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस के लिए चुनौती बनी शहनाज

पुलिस के लिए चुनौती बनी शहनाज

Mon, 19 Mar 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के लिए चुनौती बनी शहनाज
बागपत।
विज्ञापन

कांग्रेस की महिला नेता मुन्नी बेगम हत्याकांड के मामले में आरोपी शहनाज को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस को उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। इस मामले में चार आरोपी फरार हैं। पीड़ित परिवार को उनसे जान का खतरा बना हुआ है। तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पांच मार्च को कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम की घर में घुसकर तीन बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में जेल में बंद जाहिद लंबू, उसकी पत्नी शहनाज सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में तीन ओर युवकों के नाम प्रकाश में आए । पुलिस ने इस मामले में जाहिद लंबू के साले सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा। इस मामले में शहनाज, उसके दो भाई, विक्की और बूटन फरार है। जेल में बंद जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज पुलिस के लिए पहेली बन गई है। पुलिस के सामने उसे गिरफ्तार करने की चुनौती है। शहनाज कहां पर छिपी हुई है, इसके बारे में पुलिस को आज तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस मामले में फरार शहनाज सहित चारों बदमाशों से पीड़ित परिवार को खतरा बना हुआ। मृतक महिला के पति मोबीन ने बताया कि जाहिद लंबू उनकी भी हत्या कराने की योजना बना रहा है। वह बार-बार धमकी दे रहा है कि यदि मेरी पत्नी शहनाज जेल गई तो वह किसी को नहीं छोड़ेगा। सब की हत्या करा देगी। पीड़ित परिवार दहशत में जी रहा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही है। शीघ्र ही शहनाज सहित सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed