फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को कुचला, गंभीर

गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को कुचला, गंभीर

Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को कुचला, गंभीर
बालैनी (बागपत)। बालैनी-पुरा मार्ग पर हरिया खेड़ा गांव के समीप खेत पर मजदूरी करने जा रही महिला को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला दिया। इससे महिला के दोनों पैर खराब हो गए। उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। गुस्साएं लोगों ने मार्ग जाम कर हंगामा किया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

हरिया खेड़ा गांव निवासी महिला पुष्पा के पति कप्तान का कई साल पहले निधन हो गया था। वह खेतों में मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। बृहस्पतिवार की सुबह खेत में मजदूरी करने जा रही थी। जैसे ही वह गांव में गोशाला के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़ी। इससे उसके दोनों पैरों के ऊपर से ट्रैक्टर के पहिया गुजर गए। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे लोग पहले पिलाना, फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि महिला को उचित मुआवजा मिले। सूचना पर बालैनी एसओ देवेंद्र कुमार बिष्ट, पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही उनके द्वारा महिला के परिवार को दस हजार रुपये नगद दिए और इलाज में भी मदद करने का आश्वासन दिया। उनके कहने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर मालिक ने दिया मदद करने का भरोसा
बागपत। जानकारी मिलते ही ट्रैक्टर मालिक बालैनी थाने पहुंचा, उसने घायल महिला का इलाज का खर्चा वहन करने और आर्थिक मद्द करने का भरोसा दिया। इस पर महिला के परिजन सहमत हो गए, इसलिए उनके द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed