{"_id":"5a663fde4f1c1b8f268b5d81","slug":"201516650462-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत/बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। पुलिस विवेचना में लगी हुई है।
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। गली से गुजरते समय छेड़छाड़ करता है। एक दिन आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पर गाली-गलौज कर मारपीट की। धमकी दी कि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। आरोपी दूसरे समुदाय के है। आरोपी उन पर समझौते का भी दबाव बना रहे हैं। उसकी तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी रामवीर, अमित और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । बड़ौत कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि प्रथम दृष्टता मामला रुपये के लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
ससुर पर दुष्कर्म करने की कोशिश
अमीनगर सराय (बागपत)। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को उसके ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सिंघावली अहीर थाने में पति, ससुर समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी।