फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हरियाणा से भागा प्रेमी युगल ने कोतवाली में लगाई जान की गुहार

हरियाणा से भागा प्रेमी युगल ने कोतवाली में लगाई जान की गुहार

Fri, 22 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से भागा प्रेमी युगल ने कोतवाली में लगाई जान की गुहार
करनाल से भागे प्रेमी युगल ने सुरक्षा मांगी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। हरियाणा के करनाल जनपद के गांव से पांच दिन पहले भागे प्रेमी युगल ने कोतवाली में पहुंचकर सुरक्षा दिलाने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके परिजन उन्हें जान से मार सकते हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर हरियाणा पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी है।

करनाल जिले के रुकसाना गांव के एक युवक का वहीं की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ रहने की कस्मे भी खा ली थीं, लेकिन परिजन उनकी शादी करने को तैयार नहीं थे। पांच दिन पहले दोनों घर से भाग निकले और उन्होंने बृहस्पतिवार को कोतवाली में पहुंचकर कहा उन्हें बचा लो नहीं तो उनके परिजन उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद पुलिस इसकी सूचना हरियाणा पुलिस को पहुंचाई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा प्रेमी युगल को हरियाणा पुलिस या उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed